इंदौर के तीसरे ODI के साथ ही हिस्ट्री बन गई। रिकॉर्ड्स की लाइन लग गई और न्यूज़ीलैंड ने वो कर दिखाया जो 37 सालों में कभी नहीं हो पाया था। चलिए स्टैट्स के ज़रिए समझते हैं कि ये सीरीज़ इंडिया और न्यूज़ीलैंड के लिए कितनी बड़ी रही।
न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक कारनामा
पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत
न्यूजीलैंड ने 1988 के बाद पहली बार भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत ली। इसे पहले कीवीज़ ने इंडिया में 7 लगातर सीरीज़ हारी थी। सीरीज से पहले तक, न्यूजीलैंड ने भारत में सिर्फ 39 वनडे जीते थे – और ये रिकॉर्ड विजिटिंग टीमों में सबसे कमजोर माना जाता था।
India vs NZ – ODI Series Results in India
- 1988: India 4-0
- 1995: India 3-2
- 1999: India 3-2
- 2010: India 5-0
- 2016: India 3-2
- 2017: India 2-1
- 2023: India 3-0
- 2026: New Zealand 2-1 ✅
रिकॉर्ड चेज़ और लूज़िंग स्ट्रीक का अंत
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने 285 रन का टारगेट चेज करके भारत में अपना सबसे बड़ा सफल चेज पूरा किया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ 283 का पीछा था (WC 2023 बनाम इंग्लैंड)।
यह जीत:
- इंडिया के खिलाफ 8 लगातार ODI हार का अंत था
- सबकॉन्टिनेंट में भी 2017 के बाद पहली वनडे जीत थी
भारत का दुर्लभ घरेलू झटका
- पिछले 10 सालों में सिर्फ तीसरी घरेलू वनडे सीरीज हार (2016 के बाद)
- पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 और 2023 में हारे थे
- टॉस जीतने के बाद इंडिया की 13 मैचों की जीत का सिलसिला भी टूट गया
इंदौर में भी ये इंडिया की पहला वनडे हार रही, जहां पहले 7 मैच जीते थे। अब दुबई ही एक ऐसा वेन्यू बचा है जहां भारत का 100% वनडे रिकॉर्ड है (10 जीत, 1 टाई)।
डेरिल मिशेल: एक अकेला तबाही मचाने वाला
क्या सीरीज़ का सबसे बड़ा हीरो है डेरिल मिशेल।
- 11 वनडे में इंडिया के खिलाफ 4 शतक
- सिर्फ नाथन एस्टल (5) ने न्यूजीलैंड के लिए इंडिया के खिलाफ ज्यादा शतक बनाए हैं
- भारत में मिशेल के 4 वनडे शतक – एबी डिविलियर्स (5) के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ
- पिछले 4 वनडे में 3 शतक
- पिछली 25 वनडे पारियों में सिर्फ 1 सिंगल-डिजिट स्कोर
India vs Mitchell (Recent ODIs):
130, 134, 17, 63, 84, 131*, 137
इस सीरीज में मिशेल ने 352 रन बनाए —
- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज के लिए 3 मैचों की वनडे सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर
- वनडे इतिहास में कुल मिलाकर तीसरे सबसे ज़्यादा
मिशेल-फिलिप्स पार्टनरशिप का कमाल
- ग्लेन फिलिप्स ने भी 106 (88 गेंद) की शानदार सेंचुरी लगाई
- दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रन की पार्टनरशिप
- भारत के ख़िलाफ चौथे विकेट के लिए या उसके नीचे की दूसरी सबसे बड़ी वनडे साझेदारी
Virat Kohli: Class is Permanent
हार के बावजूद विराट कोहली ने एक और शानदार पारी खेली:
- 124 रन (108 गेंद) – 54वां वनडे शतक
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 7वां वनडे शतक (सबसे ज्यादा)
- कुल 85 अंतरराष्ट्रीय शतक
- Home soil par 41st century
कोहली ने:
- रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया नंबर 3 पर सबसे ज्यादा वनडे रन के मामले में
- 35 अलग-अलग वनडे वेन्यू पर सेंचुरी लगाने वाले पहले बैटर बने
लेकिन ये कोहली का 9वां एकदिवसीय शतक था जो हारने का कारण बन गया – सिर्फ सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल और ब्रेंडन टेलर हाय इस सूची में उनके आगे हैं।
ये सीरीज भारत के लिए निराशाजनक रही, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय। डेरिल मिशेल का दबदबा, फिलिप्स का समर्थन और क्लच मोमेंट्स ने कीवीज़ को एक यादगार सीरीज़ जीत दिलाई। आंकड़ों ने स्पष्ट रूप से बता दिया – इंदौर सिर्फ एक मैच नहीं, एक मील का पत्थर था।

