CrickDrive

WPL 2026 Match 1 RCB vs MI: नादिन डी क्लर्क का ऑल-राउंड शो, RCB ने MI को 3 विकेट से हराया

Photo Credit : BCCI/WPL

महिला प्रीमियर लीग 2026 का शुरुआती मैच फुल ड्रामा और रोमांच से भरा रहा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस विमेंस को 3 विकेट से हरा दिया। क्या रोमांचक जीत की सबसे बड़ी हीरो राही नादिन दे क्लार्क, जिन्हों ने हरफनमौला प्रदर्शन से मैच का रुख ही बदल दिया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 154 रन बनाए। एमआई के लिए मध्यक्रम ने लड़ाई दिखाई, लेकिन आरसीबी की गेंदबाजी, खासर नादिन डी क्लार्क, ने रन फ्लो को कंट्रोल में रखा। डी क्लार्क ने 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

Photo Credit: BCCI

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने पावरप्ले में रन तो जोड़े, लेकिन MI के गेंदबाजों ने जल्दी विकेट निकालकर मैच को टाइट बना दिया। एक स्टेज पर आरसीबी 17 ओवर में 121/7 पार संघर्ष कर रही थी और लग रहा था कि मैच मुंबई के हाथ में चला जाएगा।

यहीं से नदीं दे क्लार्क ने मैच का सबसे बड़ा ट्विस्ट दिया। दबाव की स्थिति में शांत रहकर बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में नाबाद 63 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। आखिरी ओवर में जब 6 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे, क्लार्क ने आत्मविश्वास से भरे स्ट्रोक्स के साथ आरसीबी को फिनिश लाइन तक पहुंचा दिया। RCB ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाकर डब्ल्यूपीएल 2026 का ओपनर अपना नाम कर लिया।

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन ने सीजन की परफेक्ट शुरुआत की, जबकी डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को ओपनिंग मैच में ही दिल तोड़ने वाला झेलना पड़ा।

Exit mobile version