Site icon CrickDrive

15 साल बाद वडोदरा में टीम इंडिया! न्यू स्टेडियम में होगा ऐतिहासिक मैच

Image Credit: BCCI

15 सालों के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एक बार फिर वडोदरा में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही है। ये मैच कई मायनों में खास होगा, क्योंकि ये कोटांबी स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को गुजरात के वडोदरा शहर में खेला जाएगा। इसके पहले वडोदरा में पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच मोती बाग स्टेडियम और रिलायंस स्टेडियम में हुआ करते थे, लेकिन अब नया कोटांबी स्टेडियम शहर का नया क्रिकेट हब बन रहा है।

कोटांबी स्टेडियम पहले ही बना चूका है पहचान

कोटांबी स्टेडियम ने पहले ही अपनी अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता स्थापित कर ली है। दिसंबर 2024 में यहां भारत बनाम वेस्टइंडीज महिलाओं के बीच तीन वनडे मैच खेले गए। इसके अलावा, महिला प्रीमियर लीग 2025 के दौरन यहां 6 मैचों की सफलतापूर्वक मेजबानी की गई।

अब पहली बार ये स्टेडियम पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार है, जो वडोदरा के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

वडोदरा में आखिरी मेन्स इंटरनेशनल कब हुआ था?

वडोदरा ने आखिरी बार दिसंबर 2010 में पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी की थी, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिलायंस स्टेडियम में वनडे खेला गया था। हमारे मैच में गौतम गंभीर ने मैच जिताऊ शतक बनाया था, जबकी विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतक बनाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली, IND vs NZ टक्कर

न्यूजीलैंड का 2025-26 भारत दौरा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद दोनों टीमों के बीच पहला द्विपक्षीय आमना-सामना होगा। क्या दौरे में पहले 3 वनडे, उसके बाद 5 टी-20 खेलेंगे।

बाकी मैच कहां खेलेंगे?

पहला वनडे: वडोदरा – 11 जनवरी

दूसरा वनडे: राजकोट- 14 जनवरी

तीसरा वनडे: इंदौर- 18 जनवरी

वनडे सीरीज के बाद टी20आई चरण की शुरुआत होगी:

पहला टी20I: नागपुर – 21 जनवरी

दूसरा टी20I: रायपुर – 23 जनवरी

तीसरा टी20I: गुवाहाटी – 25 जनवरी

चौथा टी20I: विशाखापत्तनम – 28 जनवरी

5वां टी20I: तिरुवनंतपुरम – 31 जनवरी

कोटांबी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड का ये ओपनिंग वनडे सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि वडोदरा के क्रिकेट इतिहास का नया चैप्टर होगा। 15 साल बाद टीम इंडिया को अपने शहर में देखना फैन्स के लिए एक इमोशनल और यादगार दोस्त बनने वाला है।

Exit mobile version