भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का अपना अभियान एक प्रभावशाली जीत के साथ शुरू किया। तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने मैच वींनिंग प्रदर्शन दिया, यूएसए के खिलाफ 6-विकेट (DLS method) की कम्फर्टेबल जीत दिलायी। ग्रुप ए का ये ओपनर क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला गया।
हेनिल पटेल का मैजिक, USA 107 में ऑल आउट
भारत में ओवरकास्ट कंडीशन रहने की स्थिति में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया – और गेंदबाजों ने फैसले को बिल्कुल सही साबित किया। हेनिल पटेल ने ओपनिंग से ही दबाव बनाया और यूएसए के टॉप और मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
हेनिल पटेल: 7 ओवर, 1 मेडन, 5/16
टूर्नामेंट का पहला पांच विकेट हॉल
यूएसए की टीम 35.2 ओवर में सिर्फ 107 रन पर ऑल आउट हो गई। नितीश सुदिनी ने थोड़ी लड़ाई दिखाई और 36 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कोई भी बड़ी साझेदारी विकसित नहीं की।
बारिश ने बदला मैच, पर इंडिया कंट्रोल में रहा
इंडिया की चेज़ के दौरान बारिश ने मैच को इंटरप्ट कर दिया। ओपनर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए (ऋत्विक अप्पीदी ने बोल्ड किया)। इसके बाद डीएलएस मेथड के तहत टारगेट रिवाइज होकर 37 ओवर में 96 रन हो गया।
भारत का स्कोर जब 25/3 हुआ – जिसके कप्तान आयुष म्हात्रे का विकेट भी शामिल था – तब थोड़ा दबाव जरूर बना, लेकिन मैच कभी हाथ से नहीं निकला।
अभिज्ञान कुंडू की शांत नॉक से आसान क्लोज
अभिज्ञान कुंडू ने जिम्मेदारी संभाली और एक परिपक्व पारी खेलते हुए 42 (41 गेंद)* बनाए। उनकी सधी हुई बल्लेबाजी ने भारत को सिर्फ 17.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। मैच का विनिंग शॉट भी एक छक्का था – जो भारत के क्लिनिकल दृष्टिकोण को पूरी तरह से परिभाषित करता है।
हेनिल पटेल को उनकी मैच डिफाइनिंग बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ग्रुप डी: वेस्टइंडीज ने तंजानिया पर दिखाया दब-दबा
ग्रुप डी के ओपनर में वेस्ट इंडीज ने डेब्यू करने वाले तंजानिया के खिलाफ 5 विकेट की कायल जीत हासिल की। मैच हाई परफॉर्मेंस ओवल, विंडहोक में खेला गया।
गेंदबाजी में विटेल लॉज़ (3/23) सबसे प्रभावशाली रहे, जबकी शेक्वान बेले (2/23) और मीका मैकेंजी (2/15) ने भी मजबूत समर्थन दिया। तंजानिया की टीम 122 रन (34 ओवर) पर सिमट गई।
वेस्ट इंडीज की फास्ट चेज़, नो पैनिक मोड
चेज़ के दौरन तनेज़ फ्रांसिस ने आत्मविश्वास से भरी बैटिंग करते हुए 52 (55 गेंद) बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू ने रन-ए-बॉल 44 के साथ टेम्पो बढ़ाया। बीच में एक छोटा सा पतन हुआ, लेकिन शमर एप्पल और शक्वान बेले ने नाबाद रहकर मैच आराम से खत्म कर दिया। वेस्टइंडीज ने 21 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया।
जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड: बारिश ने बिगाड़ा खेल
ग्रुप सी का मैच जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच बारिश की वजह से छोड़ दिया गया। ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में सुबह से बारिश और वेट आउटफील्ड के चलते एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। डोनो टीमों को 1-1 अंक मिला।
आगे क्या?
भारत और वेस्टइंडीज दोनों अपनी मजबूत शुरुआत को टूर्नामेंट के आगे ले जाना चाहेंगे, जबकी सह-मेजबान जिम्बाब्वे उम्मीद करेगा कि आने वाले मैचों में मौसम साथ दे।

