Photo Credit: CREIMAS

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच और बढ़ने वाला है, क्योंकि दूसरे वनडे के लिए डोनो टीमें गुजरात में आमने-सामने होंगी। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में लीड ले चुकी है, और अब नजर होगी सीरीज को सील करने पर।

वडोदरा में खेली गई ओपनिंग वनडे में भारत ने पूरा दबदबा दिखाया। विराट कोहली की बेहतरीन 93 रन की पारी ने मैच का टोन सेट कर दिया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

विराट कोहली: वनडे फॉर्मेट में पीक मोड ऑन

पिछले एक साल से वनडे में विराट कोहली का फॉर्म नेक्स्ट लेवल पर है। उनका आक्रामक इरादा, शॉट चयन और निरंतरता उन्हें एक बार फिर विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा खतरा बना दिया गया है। हर मैच के साथ कोहली नए रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच रहे हैं, और उनका आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से भारत के पक्ष में काम कर रहा है।

दूसरे वनडे में क्या उम्मीद करें?

सीरीज का दूसरा मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियां मिलने की उम्मीद है। भारत का लक्ष्य होगा अपनी जीत की गति को जारी रखना, जबकी न्यूजीलैंड दबाव की स्थिति में वापसी करना चाहेगा।

IND vs NZ: दूसरा वनडे कब होगा?

Date: 14 जनवरी, 2026

IND vs NZ: मैच की टाइमिंग क्या है?

मैच शुरू: दोपहर 1:30 बजे IST
टॉस: दोपहर 1:00 बजे IST

IND vs NZ: मैच स्थल

Vanue: निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट

भारत बनाम न्यूजीलैंड: पूरी टीम

भारत टीम

शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी

न्यूज़ीलैंड टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, काइल जैमीसन, मिच हे (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल राय, आदि अशोक

यह मैच क्यों महत्वपूर्ण है?

इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका

विराट कोहली का रेड-हॉट वनडे फॉर्म

राजकोट की पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले की संभावना

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ये मैच एक और हाई-वोल्टेज वनडे शोडाउन होने वाला है। अगर आप टीम इंडिया का अगला दमदार प्रदर्शन देखना चाहते हैं, तो इस मैच को मिस करना बिल्कुल मत भूलना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *