शुबमन गिल ने T20 विश्व कप टीम में चयन नहीं होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुबमन गिल को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन इस पर पहली बार प्रतिक्रिया करते हुए गिल ने चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान किया है। 26 साल के गिल ने कहा कि वो जब भी मौका मिलेगा, अपनी पूरी कोशिश से देश के लिए योगदान करते रहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के लिए तैयार, गिल इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में लीडरशिप रोल में बने रहेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 11 जनवरी से खेला जाएगा, जहां गिल भारतीय टीम की अगुआई करते नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले गिल ने कहा,
“मैं वहीं हूं जहां मुझे होना चाहिए। जो मेरी किस्मत में लिखा है, उसे कोई मुझसे छीन नहीं सकता। एक खिलाड़ी हमेशा यही मानता है कि वो देश के लिए अपना बेस्ट देगा। चयनकर्ताओं ने अपना फैसला ले लिया है, और मैं वर्तमान में जीना पसंद करता हूं-इससे जिंदगी आसान होती है।”

शुबमन गिल के टी20I आंकड़ों की बात करें तो भारत के लिए 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 869 रन बनाए हैं। क्या दौरन उनका औसत 28.03 और स्ट्राइक रेट 138.59 रहा है.

गिल ने ये भी कहा कि किसी भी फॉर्मेट को आसान नहीं समझना चाहिए। उन्हें याद दिलाया कि जब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था, वो उनके करियर का एक खास पल था।
“हर प्रारूप चुनौतीपूर्ण होता है। अगर देखा जाए तो भारत ने 2011 के बाद से कोई एक दिवसीय विश्व कप नहीं जीता है। इसलिए ये कहना गलत होगा कि कोई प्रारूप आसान है। हर स्तर पर जीत के लिए मेहनत और समर्पण चाहिए,” गिल ने कहा।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगा, जबकी मेगा इवेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा। अब सबकी नजर गिल के वनडे और टेस्ट में प्रदर्शन पर होगी, जहां वो एक बार फिर टीम के लिए लीड रोल निभाते दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *