IND vs SA, 3rd T20I: “हर खिलाडी फ्लेक्सिबल है और किसी भी नंबर पर बल्लेबाज़ी करने को तैयार है,” तिलक वर्मा
IND vs SA, 3rd T20I के लिए टीम इंडिया का अप्रोच फ्लेक्सिबल दिख रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में अक्षर पटेल को 3 नंबर पर प्रोमोट करना भी प्लान का हिस्सा था, लेकिन इस प्रयोग का भी भारतीय को कोई रिसल्ट नहीं मिला। अक्षर केवल 21 रन ही बना पाए, वो भी बोहोत धीमी गति से, जो एक बड़े टारगेट का पीछा करते हुए अच्छा आईडिया नहीं था.
अक्षर पटेल को नंबर 3 पर भेजने का फैसला टीम मैनेजमेंट के फ्लेक्सिबल मिंडसेट को दिखाता है. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही स्पस्ट कर चुके है की वाइट बॉल क्रिकेट में बल्लेबाज़ी को ज्यादा महत्त्व देना ओवररेटेड है.
जब नयी चंडीगढ़ में टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज़ फ़ैल हो गए, तब तिलक वर्मा ने नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए लड़खड़ाती टीम को संभाला। तिलक ने केवल 34 बॉल में 62 रन की शानदार पारी खेली, जो उनकी क्षमता को दर्शाता है.
इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद सवाल उठता है की क्या तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने के लिए ज्यादा फिट बैठ रहे है? दाए हाथ के तिलक इस रोल के लिए बिलकुल तैयार है. लेकिन उनका यह मानना है की एक बल्लेबाज़ को किसी भी नंबर पर बल्लेबाज़ी करना आना चाहिए।
प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस मैं तिलक वर्मा ने कहा की, “हर खिलाडी अपने रोल में फ्लेक्सिबल है और किसीभी नंबर पर करने के लिए तैयार है. मैं टीम की परिस्थिति के हिसाब से नंबर 3, 4, 5 या 6 कही पर भी बल्लेबाज़ी कर सकता हु. यदि आप मानसिक तौर पर मजबूत है तो आप किसीभी नंबर पर अच्छा खेल सकते हो.
तिलक ने अक्षर पटेल को ऊपर भेजने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा की, “अक्षर ने T20 World Cup 2024 में यह रोल बोहोत अच्छी तरह से निभाया था। कभी कभी ऐसा होता है की चीज़े आपके प्लान के हिसाब से काम नहीं करती नहीं करती लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है की अपना फैसला गलत है.
भारतीय टीम का यह फ्लेक्सिबल अप्रोच आनेवाले मुकाबले में काफी रुचिभरा देखने को मिल सकता है.

